देवघर, मई 4 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के सिमराकिता गांव में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेदकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है। वहीं थाना प्रभारी सालो हेम्ब्रम मौके पर पहुंचकर गांव के लोगों को समझा कर सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए कहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 अप्रैल 2026 की रात अज्ञात लोगों ने गांव के बीच स्थित अंबेदकर प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ कर उसका चश्मा तोड़ दिया। घटना की जानकारी 1 मई की सुबह करीब 5:30 बजे ग्रामीणों को हुई। इसके बाद स्थानीय निवासी सुरेश कुमार दास ने मोहनपुर थाना में लिखित शिकायत देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में यह भी उल्लेख किया गया है कि प्रतिमा को क्षति पहुंचाना एक समुदाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.