बागेश्वर, मार्च 22 -- पौड़ी गढ़वाल के अलकेश्वर घाट स्थित आंबेडकर पार्क में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के अपमान की घटना पर आंबेडकर जयंती सामारोह समिति ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज लोगों ने सीएम को ज्ञापन भेजकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवावई की मांग की है। समिति के संयोजक संजय कुमार टम्टा ने ज्ञापन में कहा है कि यह अत्यंत निंदनीय, शर्मनाक एवं दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है। यह कृत्य न केवल एक महान व्यक्तित्व का अपमान है, बल्कि प्रदेश की सामाजिक समरसता, शांति एवं आपसी सौहार्द्र के लिए भी गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि आंबेडकर को उत्तराखंड सहित पूरे देश का एक बड़ा वर्ग अपना आदर्श मानता है। ऐसे में उनकी प्रतिमा के साथ की गई इस प्रकार की हरकत किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.