सोनभद्र, अप्रैल 14 -- सोनभद्र, संवाददाता। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को जनपद में भव्य और विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचलों तक प्रशासन, विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और शैक्षणिक संस्थानों ने रैली, गोष्ठी, संगोष्ठी, शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वच्छता अभियान के माध्यम से बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों-कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। डीएम ने उनके जीवन को संघर्ष, शिक्षा और समानता का प्रतीक बताते हुए संविधान के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। विकास भवन में भी मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी क...