आरा, अप्रैल 30 -- आरा। अगिआंव प्रखंड क्षेत्र के बड़गांव गांव में बुधवार की रात बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने के मामले को ले भाकपा माले और इंकलाबी नौजवान सभा के नेतृत्व में एक टीम गुरुवार को घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की, माले का प्रतिरोध मार्च घटना का विरोध इस घटना के खिलाफ भाकपा माले एवं इंनौस की ओर से बड़गांव में प्रतिवाद मार्च निकाल कर दोषियों को शिनाख्त कर अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की गयी। जांच टीम को लोगों ने कहा कि यह कार्रवाई रात के अंधेरे में हुई, जिससे पता नहीं चल सका कि किसने किया है। ग्रामीणों से बात करते हुए पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर ने संविधान दिया, जिसके मूल में समतामूलक समाज का निर्माण करन...