वाराणसी, अप्रैल 11 -- वाराणसी। बीएचयू के डॉ. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र में 11 अप्रैल 2026 को ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि कला संकाय के प्रो. अंशुमान खन्ना ने ज्योतिबा फुले के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ज्योतिबा फुले ने शिक्षा को केवल शिक्षा नहीं, बल्कि विद्या कहा और छात्रों को प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि विधि संकाय की प्रो. विभा त्रिपाठी ने ज्योतिबा फुले की जीवनी के बारे में बताते हुए उनके बचपन के संघर्ष से लेकर उनके जीवन के अनुभवों को साझा किया। केंद्र समन्वयक प्रो. आरएन खरवार ने मुख्य अतिथियों के साथ केंद्र में अध्ययनरत छात्रों को टी-शर्ट और यूपीएससी की तैयारी की पुस्तकें प्रदान कीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.