जमशेदपुर, अप्रैल 3 -- बिष्टूपुर स्थित आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम में हनुमान जयंती पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर जय श्री राम और जय बजरंग बली के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। सुबह के कार्यक्रम की शुरुआत पूजा के साथ हुई। पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान हनुमान का अभिषेक, शृंगार और विशेष पूजन किया गया। भक्तों ने हनुमान चालीसा, सुंदर कांड पाठ एवं भजन-कीर्तन में भाग लिया। पूजा के बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शाम के समय कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भगवान श्री राम का भव्य राज्याभिषेक रहा। इसके लिए मंदिर को फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया। श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने सभी भक्तों का मन मोह लिया। राज्याभ...