आंध्र प्रदेश से लौटे बिहार के चार मजदूरों की एक-एक कर हो गई मौत, 6 से अधिक की हालत गंभीर; सनसनी
एक संवाददाता, जून 3 -- आंध्र प्रदेश की एक फैक्ट्री में पत्थर घिसाई का काम करने वाले चार श्रमिकों की घर लौटने के बाद एक-एक कर मौत हो चुकी है। मामला बिहार के पूर्णिया जिले के कसबा प्रखंड की गुरही पंचायत का है। जियनगंज गांव एवं इसके आसपास के क्षेत्र के करीब एक दर्जन मजदूर आंध्र प्रदेश काम करने गए थे। ये सभी बीमार होने पर घर लौटे। इनमें चार की मौत हो चुकी है। वहीं, आधा दर्जन से अधिक श्रमिकों की हालत नाजुक बतायी जा रही है। पत्थर घिसाई में डस्ट से बीमारी पकड़ने की आशंका है। 21 वर्षीय असद आलम ने बताया कि आंध्र से लौटे उनके भाई मो. मसद (22 वर्ष) की मंगलवार को मौत हो गई। इससे पहले जियनगंज गांव के स्व. शेख भज्जू के पुत्र मो. मुस्तफा (50 वर्ष) और 28 मई को तारानगर के कुंदन कुमार (25) की मौत हुई। दो दिन पहले सर्रा बथनाह के अरविंद ऋषि (18 वर्ष) की जान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.