आंध्र प्रदेश से जम्मू जा रहे लौह अयस्क में छिपाया 1.75 करोड़ का गांजा जब्त
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 23 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने आंध्र प्रदेश से जम्मू जा रहे लौह अयस्क के बीच छिपाकर रखे गए 1.75 करोड़ के गांजा को जब्त किया है। टीम ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ के निवासी ट्रक चालक मो. जावेद इकबाल को गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसे गुरुवार को मुजफ्फरपुर डीआरआई कार्यालय से कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। डीआरआई की टीम इस सिंडिकेट पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।डीआरआई के अनुसार, मुजफ्फरपुर की टीम गयाजी में जीटी रोड पर डोभी में सक्रिय थी। इसी दौरान सूचना मिली कि जम्मू नंबर के ट्रक से बड़ी मात्रा में गांजे की खेप आने वाली है। सूचना के आधार पर उक्त ट्रक को जब्त कर मुजफ्फरपुर लाया गया। यहां जांच में पाया गया कि आंध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.