आंध्र प्रदेश ला रहा 'आयु टोकन' सिस्टम, सोशल मीडिया पर बच्चों की एंट्री होगी लिमिटेड, जानें
नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- आंध्र प्रदेश सरकार बच्चों को हानिकारक ऑनलाइन कंटेंट से बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। सरकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बच्चों की उम्र की पुष्टि के लिए Digi Locker से जुड़े एज टोकन (Age Tokens) जारी करने की योजना बना रही है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नाबालिग बच्चों को अनुचित और हानिकारक डिजिटल कंटेंट से सुरक्षा प्रदान करना है। यह कदम बच्चों में सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग को नियंत्रित करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। सरकार का मानना है कि बच्चों और महिलाओं की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं को दूर करने के लिए यह आवश्यक है। प्रस्ताव के अनुसार, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और 13 से 16 वर्ष के किशोरों के लिए इसके उपयोग को सख्ती से नियंत्रित रखने की योजना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.