गोपालगंज, सितम्बर 13 -- गोपालगंज। विगत 8 सितंबर को आपसी विवाद में आंध्र प्रदेश में हुई मारपीट में गंभीर रूप से जख्मी जिले के एक मजदूर की मौत हो गई। मृत मजदूर विश्वंभरपुर थाने के तिवारी मटिहनिया गांव के पीर मोहम्मद का 35 वर्षीय पुत्र चांद मोहम्मद था।

वेल्डिंग की दुकान पर हुआ था विवाद मृतक के चचेरे भाई फिरोज अली ने बताया कि चांद मोहम्मद पहले पुणे में काम करता था। करीब एक सप्ताह पूर्व ठेकेदार उसे कर्नाटक लेकर गया था। वहां वह वेल्डिंग का काम कर रहा था। वह पत्नी, चार बेटियों व एक बेटे के साथ रह रहा था। आठ सितंबर की रात आंध्र प्रदेश के अनंतपुरमु जिले के कनकेल मंडल स्थित येर्रागुंटा गेट के समीप वेल्डिंग की दुकान पर स्थानीय लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान चांद के साथ मारपीट की गई और उसके सिर पर लोहे की पाइप से हमला ...