नई दिल्ली, मार्च 26 -- आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हैदराबाद से पामुरु जा रही एक प्राइवेट बस रायवरम के पास पलाला खदान के पास एक टिप्पर से टकरा गई। इसके कारण बड़े पैमाने पर आग लग गई। इस घटना में 10 यात्री जिंदा जल गए। 12 लोग घायल हैं। कुछ लोगों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने हादसा देख तुरंत घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस और दमकलकर्मियों को इसकी सूचना दी गई। मिल रही जानकारी के मुताबिक, सुबह 6 से 6:30 बजे के बीच जब बस प्लेट खदानों के मोड़ पर पहुंची तो तेज गति से आ रहे टिप्पर ने उसे टक्कर मार दी। बस और टिप्पर में एक साथ आग लग गई। हादसे के वक्त बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे में बस के अगले हिस्से में बैठे करीब 10 यात्रियों की जान बच गई। पीछे की सीटों पर बैठे लोग आग के कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.