नई दिल्ली, फरवरी 28 -- आंध्र प्रदेश के काकिनाडा जिले में शनिवार को सूर्या श्री फायर वर्क्स नामक पटाखा बनाने वाली यूनिट में विस्फोट से भीषण आग लग गई। इसकी चपेट में आने से 18 लोगों की मौत हो गई है। जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट सगिलि शन मोहन ने इसकी पुष्टि की है। घटना के समय इकाई में कई मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें अधिकांश महिलाएं बताई जा रही हैं। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि कई शव आसपास के खेतों में जाकर गिरे। कई अन्य घायल हुए हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें- '50 हजार भारतीय ईरान में, PM मोदी के इजरायल जाने से...', ओवैसी की क्या मांग सीएम नायडू ने पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट की घटना पर गहन समीक्षा की है। उन्होंने अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर दुर्घटना के कारणों, बचाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.