किशनगंज, फरवरी 26 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मीपुर वार्ड संख्या 4 निवासी 60 वर्षीय चौकीदार मुर्मू की आंध्र प्रदेश में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया है कि केरल मजदूरी करने जाते समय ट्रेन में हुई झड़प के बाद उन्हें ट्रेन से उतारकर मारपीट की गई और बाद में उनकी हत्या कर दी गई है। घटना के बाद परिवार सदमे में है और शव को घर लाने तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रशासन से गुहार लगा रही है। परिजनों के अनुसार चौकीदार मुर्मू 21 फरवरी को अपने 20 वर्षीय छोटे बेटे सुखिलाल मुर्मू के साथ किशनगंज से केरल के लिए विवेक एक्सप्रेस से रवाना हुए थे। बताया जाता है कि यात्रा शुरू होने के कुछ घंटों बाद ट्रेन के डिब्बे में बैठे 10-12 युवकों से किसी बात को ल...