रांची, मार्च 10 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा प्रखंड के चटकपुर गांव निवासी 31 वर्षीय सुनील भेंगरा की सोमवार रात को ट्रेन से गिरकर मौत हो गयी। यह हादसा आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम स्टेशन के समीप हुई। बताया जाता है कि तोरपा प्रखंड के चटकपुर गांव सुनील भेंगरा, इन्द्रु व कल्याण भेंगरा तीनों काम की तलाश में केरल जा रहे थे। सोमवार को राउरकेला से टाटा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुए थे। कल्याण भेंगरा ने बताया कि रात 11:30 बजे के करीब एक स्टेशन में सुनील भेंगरा ट्रेन से नीचे उतरा था। ट्रेन दो मिनट के लिए रुकी थी। ट्रेन खुलने के बाद वापस नहीं लौटने पर फोन करने पर उसने बताया कि ट्रेन खुल गयी, वह नहीं चढ़ पाया। बाद में किसी दूसरी ट्रेन में चढ़ने के दौरान वह गिर गया, जिससे उसका दोनों पैर कटने से मौके पर ही मौत हो गयी। रेलवे पुलिस ने उसका शव बरामद कर लिया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.