आंध्र प्रदेश में टावर लाइन में काम करने दौरान गोमिया के युवक की मौत
बोकारो, जुलाई 24 -- प्रखंड की होसिर पश्चिमी पंचायत अंतर्गत बगिया टोला निवासी छोटन रविदास की आंध्र प्रदेश में काम करने के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार छोटन रविदास आंध्रप्रदेश के अनंतपुर जिला अंतर्गत हनुपुरम में टावर लाइन निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे थे। इसी दौरान पोल गिर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि छोटन रविदास करीब एक माह पूर्व ही रोजगार की तलाश में आंध्र प्रदेश गए थे। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्हें रोजी-रोटी के लिए दूसरे राज्य में काम करने जाना पड़ा। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। इस हादसे के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है तथा गांव में शोक का म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.