आंध्र प्रदेश फैक्ट्री विस्फोट में जान गंवाने वाले ओयबोन कोड़ाह के परिवार को अब तक नहीं मिला मुआवजा, डीसी से न्याय की गुहार
चाईबासा, जुलाई 22 -- गुवा। आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले स्थित एक निजी कंपनी में अगस्त 2024 में हुए औद्योगिक विस्फोट में जान गंवाने वाले पश्चिमी सिंहभूम के श्रमिक ओयबोन कोड़ाह के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर प्रशासन से हस्तक्षेप की अपील की है। गंगदा पंचायत के मुखिया सुखराम उर्फ राजू सांडिल ने इस संबंध में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच, आंध्र प्रदेश प्रशासन एवं कंपनी से समन्वय स्थापित कर लंबित मुआवजा दिलाने तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि इसी हादसे में मृत अन्य दो श्रमिकों के आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा मिल चुका है, जबकि ओयबोन कोड़ाह के परिवार को अब तक कोई सहायता नहीं मिली। आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार में उनकी छोटी बेटी का पालन-पोषण दादा-दादी कर रहे हैं। परिवार ने झारखंड सरकार से न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.