पूर्णिया, जुलाई 13 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता। आंध्र प्रदेश की एक फैक्टरी में कसबा प्रखंड के जियनगंज गांव एवं आसपास के क्षेत्रों के मजदूरों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौतों के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मजदूर ठेकेदार और मामले के मुख्य आरोपी मो. गुडलक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसे जांच में महत्वपूर्ण सफलता बताते हुए कहा कि मामले की गहन जांच जारी है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 डॉ. गौरव कुमार ने रविवार को कसबा थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि जियनगंज वार्ड संख्या-5 निवासी 60 वर्षीय मुस्ताक पिता स्वर्गीय अब्दुल अजीज, के फर्दबयान के आधार पर कसबा थाना कांड संख्या 236/26 दर्ज किया गया था। यह मामला 3 जून 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा बॉन्डेड लेबर एक्ट के तहत दर्ज किया गया था...