प्रयागराज, मई 14 -- प्रयागराज, संवाददाता। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव की पुत्री एवं राजमुंद्री की सांसद दग्गुबाती पुरंधेश्वरी ने गुरुवार को प्रो. रीता बहुगुणा जोशी के आवास पर पहुंचकर स्व. पीसी जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने प्रो. रीता जोशी से दूरभाष पर संवेदना व्यक्त किया।चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह, हरैया के विधायक अजय सिंह, वाराणसी के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक उदयभान करवरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रंजना उपाध्याय, आरबीआई की पूर्व कार्यकारी निदेशक दीपाली संत, पतंजलि ग्रुप ऑफ स्कूल की सचिव डॉ. कृष्णा गुप्ता आदि ने आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- जेपी सेनानी मदन केशरी के निधन, जताया शोक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...