नई दिल्ली, फरवरी 28 -- आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में शनिवार को पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 21 लोगों की मौत हो गई और करीब आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री ने घटना पद दुख जताया और राज्य की गृह मंत्री वंगालापुडी अनीता घटना की सूचना पाकर मौके पहुंची और हालात का जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने मृतक के परिवार वालों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट समरलाकोटा मंडल के वेतलकपलेम गांव में स्थित एक सूर्या नामक एक पटाखा फैक्ट्री में लगभग दो बजे हुआ। अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के बाद धमाका इतना जबर्दस्त था कि लाशें पास के धान के खेतों तक में बिखर गईं। पुलिस ने पास के खेतों में बिखरे शरीर के अंगों का पता लगाने के लिए ड्रोन तैनात किए हैं। पुलिस ने बताया कि शवों को फर्टीलाइजर की ...