आंध्र प्रदेश: समुद्र की लहरों में बहे चार लोग, मौत
नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- प्रकाशम जिले में समुद्र की तेज लहरों की चपेट में आकर चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। प्रकाशम जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हर्षवर्धन राजू ने बताया कि इनमें से दो लोग समुद्र में डूब गए और उनके शव अभी तक नहीं मिले हैं। तीसरे व्यक्ति की मौत किनारे पर ही हो गई और चौथे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।राजू ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे समुद्र की तेज लहरें चार लोगों को समुद्र में खींच ले गईं। एसपी के अनुसार, एक और व्यक्ति की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि ये सभी लोग कनिगिरी के पास श्रीरंगपट्टनम के 60 लोगों के एक बड़े समूह का हिस्सा थे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: समुद्र में डूबे युवक का शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.