आंध्र आश्रम में 30 मार्च तक राम साम्राज्य पट्टाभिषेक महोत्सव
वाराणसी, मार्च 17 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। मानसरोवर स्थित श्रीराम तारक आंध्र आश्रम में रामनवमी पर बुधवार से राम साम्राज्य पट्टाभिषेक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 30 मार्च तक चलने वाले इस महोत्सव में भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की विशेष पूजा-अर्चना, श्रीमद् वाल्मिकी रामायण पारायण और हवन, धार्मिक प्रवचन, अंगराग प्रदान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भक्ति संगीत के आयोजन होंगे। आश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी वीवी सुंदर शास्त्री, प्रबंधक वीवी सीताराम और चेयरमैन पीवीआर शर्मा ने मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी दी। कहा कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन प्रातः एवं सायंकाल विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिनमें भक्तगण भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मुख्य कार्यक्रमों में सीताराम कल्याण महोत्सव, अंगरंग कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.