नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- फ्राई राइस तो कई बार खाया होगा लेकिन एक बार इस खट्टे-मीठे चावलों को बनाने की रेसिपी जरूर ट्राई करें। वैसे तो साउथ इंडिया में ताजे चावलों से ये खट्टी-मीठी डिश बनाकर प्रसाद में दी जाती है। लेकिन आप चाहें तो इस खट्टे-मीठे टेस्टी चावल को पके हुए रखे चावलों से भी बनाकर ट्राई कर सकती हैं। हर रोज एक जैसा खाना खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया खाना चाहते हैं तो राइस को इस तरीके से रेडी करें। इसका खट्टा-मीठा स्वाद लाजवाब लगेगा और आप बार-बार खाने की डिमांड करेंगे। तो बस नोट कर लें खट्टे-मीठे चावलों को बनाने की आसान सी रेसिपी।खट्टे-मीठे चावल बनाने की सामग्री दो कप पके हुए चावल एक छोटा चम्मच हल्दी एक कटोरी में तिल का तेल या घी दो हरी मिर्च एक मुट्ठी ताजे करी पत्ते एक चौथाई चम्मच मेथी दाना आधा छोटा कटोरी धनिया जितना धनिया उतना ह...