आंध्रा की महिला श्रद्धालु से चेन लूट का आरोपी मुठभेड़ में घायल
मथुरा, जून 10 -- चौमुहां (मथुरा।), थाना जैंत के अंतर्गत अल्हैपुर की ओर कच्चे रास्ते पर पुलिस से हुई मुठभेड़ में शातिर बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके कब्जे से पुलिस ने करीब एक सप्ताह पूर्व महिला श्रद्धालु के गले से झपट्टा मार लूटी सोने की चेन के अलावा असलाह और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि सोमवार रात थानाध्यक्ष जैंत सोनू सिंह, उप निरीक्षक केशव वशिष्ठ, मनोज भाटी, निशान्त पायल, हरेन्द्र कुमार को सूचना मिली कि एक जून को आंध्र प्रदेश की महिला श्रद्धालु के गले से चेन लूटने के मामले में प्रकाश में आया शातिर अल्हैपुर की ओर से आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने अल्हेपुर की ओर कच्चे मार्ग पर चेकिंग की। रात करीब साढ़े दस बजे सामने से आ रहा बाइक सवार पुलिस को देख फायर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.