आंध्रप्रदेश से ब्राह्मणकुंडी पहुंचा शशधर मुंडा का शव, गांव में पसरा मातम
घाटशिला, जुलाई 24 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत ब्राह्मणकुंडी निवासी शशधर मुंडा (उम्र 33) की आंध्र प्रदेश में ट्रेन से कटकर पिछले मंगलवार को मौत हो गई थी। गुरुवार को उसका शव पैतृक गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शव के पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंच गए और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। मृतक के पिता नारायण मुंडा अपने बेटे की मौत के सदमे में उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। वहीं मृतक की पत्नी सपना मुंडा की रो-रोकर बुरा हाल था। पति की मौत का सदमा वह सहन नहीं कर पा रही थी और बार बार बेहोश हो रही थी। शशधर मुंडा मजदूरी करने के लिए आंध्र प्रदेश गए थे,जहां अनकापल्ली स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.