आंधी- बारिश व ओलावृष्टि से मौसम हुआ सुहाना, सड़क पर गिरे पेड़ की टहनियां
दुमका, मई 24 -- जामा,प्रतिनिधि। जामा प्रखंड क्षेत्र में शनिवार शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी के साथ हुई बेमौसम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। हालांकि तेज हवा के कारण कई जगहों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़क पर गिर गईं। बताया जाता है कि आंधी की वजह से मुख्य सड़कों पर पेड़ की बड़ी टहनियां गिरने से राहगीरों एवं वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए सड़क पर गिरी टहनियों को हटवाकर आवागमन को सामान्य कराया। यह भी पढ़ें- आंधी और पानी से बिजली व्यवस्था चरमराई, पेड़ों के गिरने से लगा जाम स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते रास्ता साफ होने से बड़ी परेशानी टल गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.