आंधी से 94 पोल टूटे, सात ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
अलीगढ़, जून 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बुधवार तड़के आई तेज आंधी ने जिले की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। आंधी के कारण बिजली विभाग के 94 पोल टूट गए, जबकि सात ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा 20 से अधिक बिजली लाइनें टूटने से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक बिजली संकट पैदा हो गया। दिनभर फॉल्ट, ट्रिपिंग और आपूर्ति बाधित रहने की शिकायतें आती रहीं। बिजली विभाग की टीमें रात तक मरम्मत कार्य में जुटी रहीं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अधिकांश क्षेत्रों में एक से दो घंटे के भीतर आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन जहां पोल, ट्रांसफार्मर और लाइनें ज्यादा क्षतिग्रस्त हुईं वहां बिजली बहाल करने में अधिक समय लगा। रेलवे रोड स्थित फफाला दवा मार्केट में दोपहर एक बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जो शाम साढ़े छह बजे तक बहाल नहीं हो सकी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.