सहारनपुर, मार्च 16 -- शनिवार देर रात यमुनानगर क्षेत्र में आई तेज आंधी के कारण 66 केवी की बिजली लाइन रेलवे की हाईटेंशन ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) लाइन पर गिर गई। तेज धमाके के साथ हुए इस हादसे से अंबाला-सहारनपुर रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन करीब डेढ़ घंटे तक बाधित रहा। इसके चलते गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें एक से तीन घंटे तक देरी से रवाना हुईं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार आंधी के कारण बिजली लाइन गिरने से ओएचई सिस्टम प्रभावित हो गया था। सूचना मिलने पर तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद लाइन को दुरुस्त किया। इसके बाद रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन धीरे-धीरे सामान्य कराया गया। इस घटना के चलते कई प्रमुख ट्रेनें देरी से रवाना हुईं। ट्रेन संख्या 14631 देहरादू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.