रामपुर, मार्च 17 -- स्वार। रविवार रात आई आंधी के कारण टांडा से स्वार आने वाली 33 केवी हाईटेंशन लाइन में ब्रेकडाउन हो गया, जिससे नगर समेत आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति करीब 11 घंटे तक बाधित रही। रविवार रात करीब दो बजे आंधी के चलते टांडा से स्वार आ रही हाईटेंशन लाइन पर कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, जिससे लाइन के इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो गए और लाइन ब्रेकडाउन में चली गई। इसके चलते स्वार नगर और उससे जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पूरी रात ठप रही। बिजली आपूर्ति ठप होने से घरों के रोजमर्रा के काम प्रभावित होने के साथ मिली उद्योग उपकरण बंद होने से वयापरियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।सोमवार सुबह विद्युत विभाग की टीम फाल्ट तलाशने के लिए पेट्रोलिंग पर निकली। मोहनपुरा के जंगल क्षेत्र में कई स्थानों पर लाइन पर पेड़ गिरे हुए मिले। इसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.