धनबाद, मार्च 11 -- सोमवार की शाम अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने ब्लॉक-दो और बरोरा क्षेत्र की कोलियरी और कॉलोनियों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिर गए और बिजली के तार टूट गए। इससे पूरे इलाके में बिजली और जलापूर्ति ठप हो गई है। हरिणा कॉलोनी, मुराईडीह कॉलोनी और हॉस्पिटल कॉलोनी में सोमवार शाम से ही बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे कॉलोनीवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मधुबन डीजी के इंचार्ज सूरज कुमार ने बताया कि तेज आंधी के कारण 33 केवी का तार टूट गया है और कई जगहों पर पेड़ गिर जाने से विद्युत सेवा बाधित हो गई है। उन्होंने बताया कि मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...