रुडकी, मार्च 16 -- रविवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने शहर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। तूफान के चलते शहर से लेकर देहात तक 25 से अधिक बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि तीन स्थानों पर 11 हजार वोल्ट की लाइन भी टूट गई। इसके चलते कई फीडर एक साथ ब्रेकडाउन हो गए और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ बिजली लाइनों पर गिर गए और कुछ जगहों पर इंसुलेटर पंचर हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.