फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 4 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मौसम का मिजाज जो बिगड़ा है उससे बिजली की आपूर्ति बेपटरी हो गयी है। सोमवार की भोर तेज आंधी के साथ जो बारिश हुयी उससे जिले भर में बिजली की आपूर्ति बिगड़ गयीं। कहीं पोल टूटे तो कही लाइन जमीन पर आ गयी। फतेहगढ़ चौराहे के नजदीक एक पोल झुक गया इससे शहर में भी बिजली के लिए इंतजार करना पड़ा। कहीं कोई अनहोनी न हो जाये इसको देखते हुये बिजली निगम की टीम दौड़ी। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, उपभोक्ता परेशानबिजली आपूर्ति में समस्या सुबह पांच बजे के बाद मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश हुयी। इससे शहर के लकूला, आईटीआई, जसमई, भोलेपुर बिजली दफ्तर का उपकेंद्र, कुटरा के साथ साथ शहर के अन्य उपकेंद्रों पर असर पड़ा। तेज हवा के चलते आपूर्ति बंद हुयी। ठंडी सड़क आईटीआई फीडर से जुडे़ उपभोक्ता बिजली के लिए ...