आंधी से 240 बिजली खंभे टूटे, बिजली व्यवस्था लड़खड़ाई
लखीमपुरखीरी, मई 15 -- चपरतला, संवाददाता। क्षेत्र में आई तेज आंधी, बारिश से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। कई स्थानों पर बिजली के खंभे गिर गए। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होकर गिरने से गांवों से लेकर कस्बों तक ब्लैकआउट हो गया। रातभर लोग अंधेरे में रहने को मजबूर रहे। बिजली आपूर्ति बंद होने से जनजीवन प्रभावित हो गया। पेयजल संकट गहरा गया है। लोगों के मोबाइल फोन तक चार्ज नहीं हो सके और दैनिक कार्य प्रभावित हो गए। सबसे अधिक परेशानी छोटे व्यापारियों, दुकानदारों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उठानी पड़ी। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। बिजली विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में सर्वे और मरम्मत कार्य में जुटी हैं। अधिशासी अभियंता मोहम्मदी संजीव कुमार ने बताया कि तेज आंधी के चलते करीब 240 बिजली के खंभे टूट गए हैं। क्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.