आंधी से हुए हादसे, आठ लोग घायल
सुल्तानपुर, जून 25 -- सुलतानपुर। मोतिगरपुर थाना के पहाड़पुर सराय भीषम निवासी दिव्यांग बलराम (40) ब्लॉक कार्यालय से लौटते समय पेड़ की डाल गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हेड इंजरी के चलते उन्हें सीएचसी मोतिगरपुर से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। सुलेमपुर गांव में जीतलाल विश्वकर्मा के घर का टीनशेड उड़कर गिरने से पांच बच्चे घायल हो गए। घायलों में ऋषभ, अंशिका, अर्पिता उर्फ प्रियांशी, रुचि और चाहत शामिल हैं। सभी का उपचार सीएचसी मोतिगरपुर में कराया गया। इसके अलावा मोतिगरपुर निवासी सुरसती (65) दरवाजा बंद करते समय घायल हो गईं, जबकि बिलवारी गांव के आयुष सिंह (13) पेड़ की डाल गिरने से जख्मी हो गए। यह भी पढ़ें- आंधी से हाईवे पर गिरी डाल, आवागमन प्रभावित दोनों का उपचार सीएचसी में कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.