आंधी से हुआ फॉल्ट ठीक कर रहा पेट्रोलमैन झुलसा
आगरा, मई 31 -- आंधी में आए फॉल्ट को ठीक करने के लिए रविवार को शटडाउन लेकर चढ़े क्रासिंग लाइन में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से पेट्रोलमैन झुलस कर जमीन पर गिर कर अचेत हो गया। चौरंगाहार के योगेन्द्र सिंह यादव खेड़ा राठौर ग्रामीण फीडर पर पेट्रोलमैन हैं। अवर अभियंता शिवम शाहू ने बताया कि आंधी में नलकूप की लाइन में फाल्ट आ गया था, जिसे योगेन्द्र सिंह यादव ढूंढ रहा था। प्रथमपुरा गांव के पास फाल्ट मिला था। फाल्ट मिलने पर उसने दोपहर एक बजे नलकूप की लाइन का शटडाउन लिया था। जिस खम्भे पर वह फाल्ट ठीक करने को चढ़ा था, उस पर एचटी लाइन की क्रासिंग भी थी। खम्भे पर चढ़ते समय वह एचटी लाइन के करंट की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज आवाज के साथ चिंगारी उठी। चिंगारी से उसकी एक बांह और पीठ झुलस गई। वह खम्भे से जमीन पर गिरा और अचेत हो गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.