लखनऊ, अप्रैल 30 -- पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी यूपी के ऊपर बनी चक्रवाती हवा की परिस्थितियों से लगातार दूसरे दिन कई जिलों में तेज आंधी आई। हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रतिघंटा तक दर्ज की गई। इस दौरान हाथरस के सादाबाद में दीवार गिरने से नीचे दबकर दो मासूमों की जान चली गई। मुरसान के बर्दवारी गांव में चरवाहे की पेड़ गिर जाने से मौत हो गई। वहीं, लखनऊ में पेड़ के नीचे दबने से दो बाइक सवारों की जान चली गई। आईएमडी लखनऊ के अनुसार शाम 5:30 बजे तक आगरा में 10.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। कानपुर शहर में 3.3, चुर्क में 6.6, प्रयागराज में 2.0, झांसी में 2.6, हमीरपुर में 8.0 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर प्रदेश में सक्रिय चक्रवाती हवाओं की वजह से मौसम का मिजाज बदल गया है। बंगाल की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.