आंधी से हाईवे पर गिरी डाल, आवागमन प्रभावित
सुल्तानपुर, जून 25 -- सुलतानपुर, संवाददाता । जिले के पूर्वी इलाकों में गुरुवार की दोपहर बाद आई आंधी व बारिश से बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। इन दिनों भीषण कटौती से शहर समेत ग्रामीण इलाकों के लाखों उपभोक्ता परेशान हैं। आंधी के कारण एक बार फिर से बिजली गुल हो गई। जिससे उमस में लोगों को परेशान होना पड़ा। चांदा, कादीपुर, मोतिगरपुर इलाके में बारिश हुई। मोतिगरपुर में लखनऊ-बलिया हाईवे पर पेड़ की डाल गिरने से आवागमन प्रभावित हो गया। मोतिगरपुर में गुरुवार को चार बजे के करीब क्षेत्र में अचानक तेज आंधी और बरसात शुरु हो गई। जिससे लखनऊ बलिया हाईवे पर थाने के सामने पेड़ की डाल सड़क पर गिर गया। जिससे आवागमन थोड़ी देर के लिए प्रभावित रहा। डाल को किनारे कराकर आवागमन बहाल हुआ। आंधी के चलते बिजली के तार पर उखड़कर पेड़ गिरने से बिजली गुल हो गई। बरसात होने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.