रामपुर, अप्रैल 9 -- मंगलवार देर शाम आई तेज आंधी ने नगर की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह चरमरा दिया। टांडा से आ रही हाईटेंशन लाइन में ब्रेकडाउन होने से पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे पूरा नगर अंधेरे में डूबा रहा और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने से घरों में पानी की आपूर्ति समेत रोजमर्रा के कार्य प्रभावित रहे। आंधी थमने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी पेट्रोलिंग पर निकले और फाल्ट की तलाश शुरू की। जांच में पाया गया कि टांडा से आने वाली लाइन पर कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हुई थी। काफी मशक्कत के बाद लाइन को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की गई। हालांकि बुधवार सुबह करीब चार बजे बारिश के चलते 33 केवी लाइन एक बार फिर ब्रेकडाउन में चली गई, जिससे आपूर्ति फिर बाधित हो गई। इस तरह करीब आठ घंटे तक बिजली ठप रहने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.