झांसी, अप्रैल 8 -- देर रात अचानक बदले मौसम से तेज आंधी और बेमौसम बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। जिसमें कई जगहों पर हरे भरे पेड़ आंधी की चपेट में आकर धराशायी हो गए। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भंड़रा के आगे सड़क किनारे लगा जामुन का पेड़ गिर जाने से यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। आंधी के कारण कई गांवों में मकानों की टीन चद्दरें उड़ गईं, वहीं खेतों में रखा भूसा भी उड़कर गया और शेष भीग गया। इसके साथ ही कई गांवों में बिजली व्यवस्था ठप रही। कदौरा गांव के आधे हिस्से में पिछले चार दिनों से बिजली बाधित होने की समस्या लगातार बनी हुई है। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग संबंधित विभाग के अधिकारियों से की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.