मेरठ, मई 5 -- सरूरपुर क्षेत्र में मंगलवार शाम आए आंधी-बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। अचानक चली तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, वहीं कुछ जगहों पर बिजली के खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए। इसके कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और कई गांवों में अंधेरा छा गया। मंगलवार शाम को आईं तेज़ अधड के चलते कस्बा हर्रा, खिवाई, जसड़, करनावल आदि के चलते आंधी के दौरान हालात ऐसे हो गए कि लोगों को एहतियातन घरों के भीतर रहना पड़ा। सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात भी प्रभावित हुआ और कुछ मार्गों पर अस्थायी रूप से आवाजाही रुक गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- आंधी-पानी से जिले में जनजीवन प्रभावित, कई जगहों पर नुकसान वहीं, बिजली बाधित होने से रात में लोगों को गर्मी और असुविधा झेलनी पड़...