आंधी से श्रीखंडी भिट्ठा पश्चिमी पंचायत में भारी नुकसान बिजली व्यवस्था ठप
सीतामढ़ी, मई 22 -- ब्रजकिशोर सिंह सुरसंड। गुरुवार को अचानक आयी आंधी ने श्रीखंडी भिट्ठा पश्चिमी पंचायत में भारी तबाही मचाई। आंधी से पोखर टोल वार्ड 10 से मियां जी टोल वार्ड 11 जाने वाली सड़क पर 11 हजार वोल्ट के आठ विद्युत पोल तार समेत गिर पड़े। जिससे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी।तेज हवा के कारण पंचायत के दोनों वार्डों में करीब दो दर्जन गरीब परिवारों के घरों के छप्पर उड़ गये। वहीं पुराने पंचायत भवन का छप्पर भी आंधी की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया।कई पेड़ उखड़कर सड़क व घरों पर गिर पड़े। इस दौरान पेड़ की चपेट में आने से फेकन मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त घरों का जायजा लेकर नुकसान का आकलन किया।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.