रांची, मई 8 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर आई तेज आंधी के कारण रांची-मुरी डाउन रेलवे लाइन पर सखुआ का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से रेल परिचालन बाधित हो गया और कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं। इस दौरान रांची-नई दिल्ली गरीब रथ, मौर्य एक्सप्रेस, धनबाद इंटरसिटी और साप्ताहिक गोरखपुर एक्सप्रेस खेरवाकोचा, गंगाघाट, नामकुम और टाटीसिलवे रेलवे स्टेशनों पर रुकी रहीं। घटना की सूचना मिलने के बाद रेल प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक से पेड़ और लकड़ियों को हटाने का काम शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शाम लगभग 6:30 बजे रेल परिचालन सामान्य हो सका। यह भी पढ़ें- नौ मई तक प्रभावित रहेंगी सात ट्रेनें इसके बाद सभी ट्रेनें विलंब से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुईं। यह भी पढ़ें- रांची रूट पर 7 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, 9 मई त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.