आंधी से मुख्य मार्ग पर गिरे पेड़ से राहगीरों और ग्रामीणों को परेशानी
चंदौली, मई 31 -- टांडाकला। हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तड़के आई तेज आंधी से सरौली गांव के पास सड़क किनारे लगा विशालकाय बबूल का पेड़ जड़ से उखड़कर मुख्य मार्ग पर गिर गया। लेकिन 24 घंटा बीत जाने के बाद भी गिरे पेड़ को मार्ग से नहीं हटाया जा सका है। इससे राहगीरों और ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण सड़क बाधित होने के कारण खुद ही पेड़ की कुछ टहनियों को काटकर किसी तरह पैदल जाने और दोपहिया वाहनों के निकलने के लिए रास्ता बनाया। हालांकि मुख्य मार्ग पर पेड़ का मोटा तना और बाकी हिस्सा अब भी पड़ा हुआ है। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश में सड़क पर गिरा पेड़, महाराजगंज-अफराद मार्ग घंटों बाधित इसके चलते चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप है। बड़े वाहन चालक सड़क किनारे किसानों के खेतों में उतरकर जान जोखिम में डालते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.