आंधी से मलावन क्षेत्र में टूटे 17 पोल, रात भर गुल रही आधा दर्जन गांव की बत्ती
एटा, जून 5 -- बीते दिन गुरुवार की शाम आई तेज आंधी ने मलावन क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था झकझोर दिया। क्षेत्र में 11 केवी हाईटेंशन लाइन के एक दर्जन से अधिक विद्युत पोल टूट गए, जिससे मलावन बिजलीघर से जुड़े आधा दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति रात भर ठप रही। विद्युत पोल टूटने से मलावन उपकेंद्र से पोषित होने वाले करीब आधा दर्जन से अधिक गांवों की बत्ती पूरी तरह गुल हो गई। इन गांवों के उपभोक्ता रात भर उमस और गर्मी से बेहाल रहे। पानी की सप्लाई भी बाधित होने से सुबह के समय लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए परेशान होना पड़ा। शुक्रवार सुबह से ही विद्युत विभाग की टीमें क्रेन और नए पोल लेकर मौके पर पहुंचीं और लाइनों को दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया। शुक्रवार को विद्युत वितरण मंडल एसई सुभाष चंद्रा ने बताया कि लाइनों को सीधा कर आपूर्ति बहाल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.