मोतिहारी, अप्रैल 30 -- मधुबन। आंधी व वर्षा के साथ मधुबन में बुधवार की संध्या में गुल हुई बिजली 16 घंटे के बाद गुरुवार की सुबह 11 बजे आयी। केरोसिन तेल बंद होने से लोग मोबाइल व मोमबती की रोशनी में रात्रि का भोजन बनाए। वहीं रात भर बिजली गुल रहने से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। मोबाइल डिस्चार्ज हो जाने से छोटे-छोटे बच्चों की देखभाल करने में काफी दिक्कत हुई। जेई संजय कुमार ने बताया कि चकिया में एलटी के तार पर पीपल का पेड़ गिरने से बिजली गुल रही। मधुबन सहित तेतरिया, फेनहारा व बारा गोविंद फीडर में बिजली आपूर्ति ठप रही। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से मिली राहत, लेकिन दिन भर बिजली रही गायब यह भी पढ़ें- 24 घंटे से क्षेत्र में बिजली गुल अधिकतर मोबाइल स्विच आॅफ यह भी पढ़ें- 20 घंटे तक बाधित रही चकदह और रामपट्टी की बिजली, लोगों में पे...