आंधी से मकान की दीवार गिरने से चार लोग घायल
नोएडा, मई 14 -- दनकौर, सतीश शर्मा। दनकौर कस्बे में निर्माणधीन मकान की दीवार गिरकर दूसरे घर पर जा गिरी। इस घटना में घर में सो रहे चार मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। कस्बा निवासी अमित सैनी ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके पड़ोसी अपने मकान पर निर्माण कार्य कर रहा है। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाई जा रही है। तीसरी मंजिल पर जब निर्माण कार्य हो रहा था, तभी निर्माण कार्य में बढ़िया सामग्री लगाने के लिए अमित ने अपने पड़ोसी से कहा था, लेकिन पड़ोसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश में दीवार गिरने से चार घायल बुधवार को देर शाम आई आंधी से पड़ोसी के मकान की तीसरी मंजिल की दीवार अमित सैनी की बर्फ फैक्टरी पर गिर पड़ी। बर्फ फैक्टरी में मजदूर सोए हुए थे। हादसे में सभी घायल हो गए। अमित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.