चंदौली, जून 11 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में मंगलवार की देर रात आई तेज आंधी और तूफान ने सकलडीहा तहसील क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। इलाके में करीब बिजली के सौ खंभे और तार टूटकर गिर गए। नौ ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं चहनियां क्षेत्र में घरों पर कई पेड़ गिर गए। हवा इतनी तेज थी कि टिनशेड उड़ गए। मुर्गी फार्म का टिनशेड उड़ने के साथ ही दीवार गिरने से उसमें दबकर करीब दो हजार मुर्गी के चूजे मर गए। इससे पशुपालक को काफी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है। मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे सकलडीहा, चहनियां और धानापुर इलाके में तेज आंधी आने से भारी तबाही मची है। बिजली के हाईटेंशन और एलटी लाइन के सौ खंभे टूटने और ट्रांसफार्मर गिरने से सकलडीहा तहसील क्षेत्र के तीन सौ से अधिक गांवों की आपूर्ति रात से ही गायब हो गई। बिजली ...