आंधी से भारी तबाही, पेड़ से दबकर गाय की हुई मौत
गंगापार, जून 10 -- मंगलवार की रात आठ बजे के लगभग आए तूफान से भारी तवाही हुई, बाग-बगीचों में मौजूद रहे कई पेड़ धराशाई हो गए, लोगों के घरों पर रहे टीन शेड जहां-तहां उड़कर बिखर गए।
तूफान के प्रभाव कई जगह बिजली के खंभों व तार पर पेड़ गिर जाने से भारी नुकसान हुआ। खंभे व तार टूट जाने से बिजली व्यवस्था पूरी तरह पंगु हो गई। रात भर बिजली न होने से लोगो के घरों में घुप्प अंधेरा छाया रहा। बिजली न होने से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह अस्त-व्यस्त रही, पेयजल समूह संचालित नहीं हो सके। लघु उद्योगों संचालकों पर बुरा असर पड़ा। उधर बाग-बगीचों में रहे आम के फल पूरी तरह गिर गए। जिससे बाग मालिकों को बड़ा नुकसान पहुंचा।
प्रशासनिक कार्रवाई एसडीएम नीलम उपाध्याय के निर्देश पर नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल राजस्व टीम के साथ मेजा के कई गांवों में पहुंच तेज तूफान से हुए नुकसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.