प्रयागराज, मई 14 -- हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सराय‌इनायत थाना क्षेत्र में भी बुधवार शाम आई आंधी ने दो जिंदगियां छीन ली। सीहीपुर मामा के घर आए जहां एक युवक की पेड़ गिरने से मौत हो गई वहीं रिठैया गांव में भी पेड़ की चपेट में आने से एक भट्ठा मजदूर की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- आंधी में पेड़ गिरने से दो विवाहिताओं की मौतपहला हादसा सराय‌इनायत थाना क्षेत्र के बग‌ई बदनामा गांव निवासी अरविंद भारतीया का 22 वर्षीय पुत्र विनय प्रताप उर्फ प्रियांशु मामा प्रदीप कुमार की शादी में शामिल होने के लिए सीहीपुर ननिहाल आया था। उसके मामा की गुरुवार को बारात जानी थी। बुधवार की शाम घर में हल्दी रस्म की तैयारी चल रही थी और विनय मामा के घर के पास लीची के पेड़ से रसीली लीची तोड़ कर स्वाद ले रहा था तभी जोरदार आंधी आ गई। भयंकर आंधी से बचकर भागते समय उसके ऊपर जामुन क...