गाजीपुर, मई 5 -- गाजीपुर। जिले में सप्ताह के भीतर दूसरी बार तेज आंधी-तूफान ने बिजली विभाग को भारी नुकसान पहुंचाया है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक 100 से अधिक बिजली पोल गिर गए, जिससे व्यापक स्तर पर विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। कासिमाबाद, मरदह, भांवरकोल और कुंडेसर उपकेंद्रों से जुड़े 50 से अधिक गांव में अंधेरा छा गया, जिससे आम जनजीवन प्रभावित है। एक सप्ताह पहले आए तूफान से जिले के चारों डिवीजन में तबाही हुई थी, जिसके बाद मरम्मत कार्य पूरी तरह से पटरी पर भी नहीं लौट पाया था कि फिर से आए तेज तूफान ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। यह भी पढ़ें- तेज आंधी-बारिश ने मचायी तबाही, फसल को नुकसान, बिजली संकट कई स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली लाइनें टूट गईं और पोल भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।बिजली विभाग के कर्मचारियों ने देर रात तक काम कर 33 केवी लाइनों ...