फतेहपुर, जून 1 -- फतेहपुर। आंधी बिजली विभाग के साथ लाखों की संख्या में उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बन गई है। बड़ी आबादी पिछले एक सप्ताह से बिजली को तरस रहे हैं। जहां लाइन दुरुस्त हुई वहां आंधी के कहर से दोबारा क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे बिजली विभाग को करारा झटका लगा है। प्रारंभिक सर्वे में विभाग को आंधी से करीब 1.50 करोड़ की क्षति का अनुमान है। वहीं उपभोक्ताओं की परेशानियां भी बढ़ा दी हैं। बीते दिनों आने वाली आंधी के दौरान टूटने वाले शत प्रतिशत पोल लग भी नहीं पाए थे कि एक बार फिर से आने वाली आंधी में सैकड़ो पोलों को जमींदोज कर दिया। नतीजतन बिजली विभाग के साथ ही उपभोक्ताओं की परेशानियां बढ़ गई। कई दिन बीत जाने के बावजूद भी जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति शत प्रतिशत सुचारू रूप से नहीं चल पा रही। बताते हैं कि जहां पोल अधिक टूटे हैं वहां पर ...